हांसी:- हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के नवनिर्वाचित चेयरमैन राजेश ठकराल का भारतीय जनता पार्टी हांसी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने कहा कि राजेश ठकराल का हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन पद पर मनोनयन प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेश ठकराल अपने लंबे सामाजिक एवं व्यापारी अनुभव के बल पर प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराने और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यापारियों के कल्याण और प्रदेश के विकास से जुड़े कार्यों में चेयरमैन राजेश ठकराल का पूरा सहयोग करेगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड व्यापारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी, सोनू जांगड़ा, मंडल महामंत्री रमेश नायक, मंडल उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा, अनिल योगी, रमेश मदान, सौरभ कथरिया, अनिल आर्य, वरुण, किशोरी नागपाल, अजय मुंजाल, टीनू भूटानी, राजू मेहता, संजय धमीजा, हर्ष दहिया, बलकेश गुर्जर, सुनील, पुनीत मदान, अजय मेहता, हंसराज नागपाल, भूषण मेहता, अनिल इलाहाबादी, मोहित ठकराल, भूपेंद्र ठाकुर, हरीश धमीजा, रामलाल आहूजा, प्रेम खुराना, सुभाष खुराना, सुरेश गखड़, नवीन यादव, राकेश चौहान, अरुण आर्य, गौरव बंसल, प्रवीण खटीक, नरेंद्र नारंग, हरीश मिगलानी, दौलत राम गिरधार, विजय सैनी, सुनील सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।