हरोली/ऊना, 01 सितम्बर (राजवीर चोपड़ा):- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब के मैनेजमेंट अधीन चल रहे दशमेश पब्लिक स्कूल गुरपलाह साहिब, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार को स्कूल के नए एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अरदास के उपरांत संत बाबा सतनाम सिंह जी कार सेवा किला श्री आनंदगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब तथा डॉ. दिलजीत सिंह भिंडर, अंतरंग कमेटी सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संयुक्त रूप से नए एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक का नींव पत्थर रखा।
स्कूल की प्रिंसिपल बीबी दलविंदर कौर ने इस अवसर पर पहुंची संगत और सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नया एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक स्कूल की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर पंचायत गुरपलाह साहिब की प्रधान बीबी मीना देवी सहित पंचायत सदस्य, बाबा गुरमेल सिंह, मास्टर हरि सिंह, स. अर्जन सिंह टाहलीवाल, स. अमरजीत सिंह बसदेहड़ा, स. हरजिंदर सिंह सनोली, स. अवतार सिंह, बाबा सुच्चा सिंह पालकवाह, कमल सैनी, भाई अमरीक सिंह ग्रंथी गुरपलाह साहिब, भाई कुलविंदर सिंह, जे.ई. बलजिंदर सिंह, सिख मिशन हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज गुरदीप सिंह, सभी प्रचारक, दशमेश पब्लिक स्कूल का समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम धार्मिक वातावरण और संगत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।