अनाज मंडी ममदोट में धान की सरकारी खरीद शुरू
अनाज मंडी ममदोट और इसके संबंधित खरीद केंद्रों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और धान की खरीद में कोई भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये शब्द फिरोजपुर ग्रामीण हलके के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने ममदोट की मुख्य अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करने के अवसर पर व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की भगवंत मान सरकार ने धान की खरीद के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं और किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी. बारदाना के सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुमान के मुताबिक जितनी फसल मंडियों में पहुंचने की उम्मीद है, उससे ज्यादा बारदाना की व्यवस्था कर ली गयी है. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और किसानों से कहा कि यदि किसी को धान की फसल की खरीद से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वे मार्केट कमेटी सचिव से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।इस मौके पर ममदोट से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराज सिंह संधू, रोबी संधू, बिक्रमजीत सिंह ममदोट मंडी सचिव, उपिंदर सिंह सिंधी अध्यक्ष नगर पंचायत ममदोट, निरवैर सिंधी, एमसी दलजीत सिंह बाबा मौजूद थे। , सुरिंदर कुमार (सोनू) सेठी, केवल कृष्ण विपन, बाज सिंह वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह राऊ के, गुरनाम सिंह हजारा, बलविंदर सिंह लड्डू, बगीचा सिंह, डॉ. दलजीत सिंह, बोहर सिंह, संजीव कुमार (चिंटू) धवन, शिंगारा सिंह, गुरप्रीत गोपी के अलावा मार्केट कमेटी का स्टाफ, व्यापारी और किसान मौजूद रहे।