एस.ए.एस. नगर ( मोहाली / चंडीगढ़ ) 29 अक्तूबर, 2024 – पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में तैनात डिप्टी जनरल मैनेजर (मार्किटिंग) श्री दविंदर सिंह कैंथ को उनकी
रिटायरमेंट के अवसर पर विदायगी पार्टी दी गई। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने विशेष तौर पर शिरकत की। 
अधिकारियों की मौजूदगी में अपने विचार रखते हुए स. बरसट ने कहा कि श्री दविंदर सिंह कैंथ ने मंडी बोर्ड में विभिन्न पदों पर रहते हुए 38 सालों तक जो अपनी सेवाएं निभाई हैं, वह प्रशंसनीय हैं। भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुए पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि लंबी सर्विस के दौरान विभिन्न पदों पर रहकर काम करने से किसी भी अधिकारी का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसका लाभ जनहित में उठाया जा सकता है। 
उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री दविंदर सिंह कैंथ आने वाले समय में समाज की भलाई में
अपना योगदान देते रहेंगे और अन्यों को भी समाज सेवा के लिये प्रेरित करते रहेंगे। इस
मौके पर रिटायर हो रहे श्री दविंदर सिंह कैंथ ने चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट का धन्यवाद करते हुए कहा कि मंडी बोर्ड में व्यतीत किया समय उन्हें सदैव याद रहेगा। 
इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव श्री रामवीर, इंजीनियर-इन-चीफ स. जतिंदर सिंह
भंगू, चीफ इंजीनियर स. गुरिंदर सिंह चीमा, जी.एम. इंफोर्समेंट स. मनजीत सिंह संधू, डी.जी.एम. स्वर्ण सिंह, डी.जी.एम. मनिंदरजीत सिंह बेदी, डी.जी.एम. श्रीमति भजन कौर
समेत समूह उच्च अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिटायर हो रहे डी.जी.एम. श्री दविंदर सिंह कैंथ को भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।