पटियाला- सरकारी राजिंद्रा अस्पताल के दर्जा चार कर्मचारी यूनियन की प्रधानगी का चुनाव वोटों के माध्यम से 6 अप्रैल को होने जा रहा है। इसके चलते तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस संबंध में दर्जनों दर्जा चार कर्मचारियों ने पूर्व प्रधान अजय कुमार सिप्पा की अगुवाई में पूर्व प्रधान उम्मीदवार राजेश कुमार गोलू के पक्ष में अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर उम्मीदवार राजेश कुमार गोलू ने दर्जा चार कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में बताया कि पिछले 15 वर्षों से दर्जा चार कर्मचारियों का डी.ए. बंद किया हुआ है और दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती केवल कच्चे तौर पर ठेकेदारी सिस्टम के तहत की जाती है, जबकि अन्य कैटेगरी की भर्ती स्थायी रूप से की जाती है। 
यह दर्जा चार कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ी अन्याय और शोषण है। हाल ही में राजिंद्रा अस्पताल के कुछ दर्जा चार कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति हुई है। इन डी.सी. रेट वाले कर्मचारियों को सरकार द्वारा कुछ भी नहीं दिया गया और उन्हें खाली हाथ अपने-अपने घर भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि वह पहले भी पद पर रहते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी सेवाएं देते रहे हैं और भविष्य में भी कर्मचारियों की मांगों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर अजय कुमार सिप्पा, अमन कुमार, अनिल कुमार, प्रेमी शंकर, संजीव कुमार, सन्नी, गौरव कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार, गीता, रानी, सुषमा, राजिंद्री, रेखा, निरलेप आदि उपस्थित थे।