हांसी:– आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार में आसीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आंदोलनकारी छात्रों व युवा वर्ग की जीत व केंद्र की भाजपा सरकार के पतन की शुरुआत है। अब यह पहिया यही नहीं रुकेगा, सरकार की अपनी नीतियों के कारण जल्द ही मोदी सरकार को भी सत्ता से जाना पड़ेगा। पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि युवा देश की ताकत है। देश का भविष्य जब किसी जायज मांग को लेकर सडक़ों पर उतर आए तो मंजिल को पाए बिना नहीं रुकते। ऐसा ही दिल्ली में जंतर मंतर पर पिछले एक माह से अधिक छात्रों के आंदोलन के बाद हुआ।
राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं बल्कि देश के करोड़ों युवाओं व छात्रों के संघर्ष के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। छात्रों और युवाओं ने शांति प्रिय आंदोलन किया, इसके लिए वे और उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। सरकार को इस संघर्ष के बाद समझ लेना चाहिए कि किसी भी वर्ग की आवाज को आसानी से दबाया नहीं जा सकता।
जीत हमेशा सत्य की ही होती है। सरकार को युवाओं के भविष्य की सोचते हुए कड़े कदम उठाने होंगे। आम आदमी पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध होने वाले हर संघर्ष में आंदोलनकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी और सरकार को सत्ता से दूर करने के बाद ही चेन की सांस लेगी।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केंद्र सरकार के पतन की शुरुआत राजेन्द्र सोरखी
