फतेहाबाद, 15 अप्रैल:- नशा आज के समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है और इससे निपटने का एकमात्र रास्ता युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩा है। यह बात महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान भवानी सिंह ने मॉडल टाऊन स्थित आरके पैलेस में युवाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मॉडल टाउन स्थित आर.के. पैलेस में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस द हेयर हेवन स्टूडियो का बतौर मुख्यअतिथि पहुंचकर विधिवत उद्घाटन किया। स्टूडियो के संचालक अमन चौधरी और मोहित ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि भवानी सिंह ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति किसी भी देश की रीढ़ होती है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा और खेलों में लगाना चाहिए।
जब हमारा युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होगा, तभी वह देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे पाएगा। भवानी सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता और कौशल विकास ही युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। नशे को त्यागकर जब युवा मेहनत और लगन से आगे बढ़ेंगे, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त होगा। स्टूडियो के संचालक अमन चौधरी और मोहित ने बताया कि द हेयर हेवन स्टूडियो में शहरवासियों को हेयर ड्रेसिंग और ग्रूमिंग से जुड़ी तमाम आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
उन्होंने मुख्य अतिथि को स्टूडियो का भ्रमण कराया और वहां उपलब्ध आधुनिक मशीनों व सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सतनाम सिंह डीलर, महेंद्र सिंह लोहान, सोहन लोहान, मोनू डोगरा, विक्की चावरिया, अनिल गुर्जर, विकास चौहान, शीलू, संजू सैलून, सुनील, दीनू पंवार, आशू पंवार, वरूण, गुरदीप अयाल्की, कृष्ण पारचा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा और खेल अनिवार्य नशे से रहें दूर भवानी सिंह
