लुधियाना 01 अक्टूबर 2024 - डॉ रमनीक, डीन, कालेज आफ डेयरी एवं फूड साइंस टैकनालोजी 32 साल से अधिक की सेवा के बाद गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना से सेवानिवृत्त हुए।
डॉ रमनीक ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कालेज आफ वेटरनरी साइंस से बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस (1986) और एमवीएससी (1990) की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में सहायक वैज्ञानिक के रूप में की। उन्होंने 1999 में मानद छात्रवृत्ति के साथ लिंकन विश्वविद्यालय, क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।
उन्होंने 2013 से 2019 तक स्कूल ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक के रूप में कार्य किया। इस विद्यालय की स्थापना में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कॉलेज ऑफ एनिमल बायोटेक्नोलॉजी के डीन के रूप में भी काम किया और वर्तमान में कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड साइंस टेक्नोलॉजी के डीन के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
एक प्रभावशाली विदाई समारोह में डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल,वाइस चांसलर ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. रमनीक शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता की भावना के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उन्होंने न केवल कई छात्रों को शिक्षा दी बल्कि विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विदाई समारोह में यूनिवर्सिटी के डीन और डायरेक्टर्स ने उनसे जुड़ी कई अहम यादें साझा की और उनके योगदान के बारे में बताया।
डॉ रमनीक ने विदाई भाषण में सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे यहां सभी का भरपूर समर्थन और वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्हें स्मृति चिह्न देकर विदाई समारोह संपन्न हुआ।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp