होशियारपुर:- पंजाब सरकार की तरफ से शुरु किए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत युवा खिलाड़ियों, कारपोरेट सेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नशे के खात्मे के लिए अमूल्य एवं अतुलनीय योगदान डालने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन होशियारपुर के सचिव व यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब के अध्यक्ष डा. रमन घई को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होशियारपुर में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा विशेष तौर से सम्मानित किया गया। 
इस संबंधी जानकारी देते हुए यूथ सिटीजन कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए बताया कि यूथ सिटीजन कौंसिल डा. रमन घई के नेतृत्व में होशियारपुर के साथ-साथ पंजाब के अन्य जिलों में भी नशे के खिलाफ युवाओं को जागरुक कर पंजाब को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दे रही है। 
डा. शर्मा ने बताया कि इसके अलावा डा. रमन घई द्वारा बतौर एचडीसीए सचिव खिलाड़ियों में जिस तरह नशे के खिलाफ एक आंदोलन के रुप में भावना को भरा जा रहा है। समाज व युवाओं को नशे से दूर रहने व इससे हो रहे सामाजिक, शारीरिक व देश के नुकसान के संबंधी जो संदेश दिया जा रहा है, उससे जागरुक होकर सभी खिलाड़ी व कौंसिल के कार्यकर्ता इस जंग को एक लोकक्रांति के रुप में लोगों को इस नशे के खिलाफ अभियान के साथ झोड़ रहे हैं।
डा. पंकज शर्मा ने एचडीसीए सचिव व कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई को नशे के खिलाफ युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तौर पर सम्मानित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि युद्ध नशे विरुद्ध अभियान को भविष्य में और भी सुचारु ढंग से चलाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा।