हांसी:- डॉ कुलदीप सिंघल को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए क्षेत्र वासियों द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह रविवार, 18 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन सर छोटूराम कम्युनिटी सेंटर, बस स्टैंड के नजदीक, रामायण गांव में किया जाएगा।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद भयाना शिरकत करेंगे। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर डॉ. कुलदीप सिंघल का सम्मान करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस गौरवमयी अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और डॉ. कुलदीप सिंघल को शुभकामनाएं प्रदान करें।
