हरियाणा/पंचकूला:–जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के *जन ज़न अभियान* के अंतर्गत पंचकूला जिले के तूफानी दौरे से कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अपने इस दौरे के दौरान दिग्विजय चौटाला ने पंचकूला, पिंजौर, कालका, मोरनी, रायपुररानी और बरवाला क्षेत्र में आयोजित दस बड़े कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।उन्होंने कहा कि अब समय आम जनता तथा युवाओ के हकों एवं अधिकारों को लेकर लड़ने का है । उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार की छात्र विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी एवं आम जनविरोधी सोच सबके सामने आ चुकी है। 
पूरे प्रदेश में महंगाई एवं बेरोजगारी ने आम आदमी एवं युवाओ की कमर तोड़ दी है। इस दौरान पार्टी की वरिष्ठ नेत्री किरण पूनिया, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, ज़िला युवा जजपा प्रधान दीपक चौधरी,हल्का कालका प्रधान मयंक लाम्बा, ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, विजय पांचाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं नेता उनके साथ मौजूद रहे।
 जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों के बाद दिग्विजय सिंह चौटाला विशेष रूप से सेक्टर-12- ऐ स्थित अंबेडकर भवन में वरिष्ठ जजपा नेत्री डॉ किरण पूनिया , अम्बेडकर सभा पंचकूला एवं गुरु रविदास सभा पंचकूला के पदाधिकारियों के विशेष निमन्त्रण पर एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहाँ उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। 
उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, वंचितों एवं महिलाओ के लिए भगवान थे क्योंकि उनके बदोलत ही इन वर्गों को सही मायने में आजादी मिली तथा आज वो खुली हवा में साँस ले रहे हैं। उन्होंने अंबेडकर भवन में मौजूद लोगों को याद दिलाया कि उनके परदादा श्रद्धेय चौधरी देवी लाल ने ही डॉ अम्बेडकर के लिए सबसे पहले भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई थी तथा उसको पूरा करवाया। 
उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि हम सब को इकट्ठा होकर इस किसान, गरीब एवं आम लोगों की विरोधी सरकार को हटाने के लिए लड़ना होगा वर्ना आने वाले समय में इस सरकार कीजनविरोधी नीतियों से आम जनता का जीना मुश्किल हो जाएगा। 
पंचकूला जिले के दिग्विजय चौटाला के सफल दौरे और बढ़ते जनाधार को लेकर जजपा के वरिष्ठ नेता व जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने पार्टी की नीतियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का पूरे हरियाणा में युवाओं को संगठित करने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का अभियान अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।
*जन-जन अभियान से जुड़ रही है युवा शक्ति* ओपी सिहाग ने बताया कि दिग्विजय चौटाला लगातार *जन-जन अभियान* के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर सीधे जनता और युवाओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं वे अब तक इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 160 कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं। इन दौरो के दौरान उनको समाज के सभी लोगों का विशेष कर युवा वर्ग का बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है। 
सिहाग ने कहा आज प्रदेश का युवा वर्ग रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसरों की तलाश में संघर्ष कर रहा है। ऐसे कठिन समय में जजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं की समस्याओं को पूरी मजबूती से उठा रही है। दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में आज का युवा अपने राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों को लेकर जागरूक हो रहा है।