ए.एस. नगर, 17 अगस्त, 2024:- 15 अगस्त, 2024 को जिला न्यायालय परिसर, एस.ए.एस. नगर में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत एस.ए.एस. नगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कसाना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सरकारी हाई स्कूल लांडरां के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सरकारी हाई स्कूल लांडरां के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर की सचिव सुश्री सुरभि पराशर ने बताया कि पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शहर में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की मुहिम के तहत 01 जुलाई से 30 सितंबर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp