गढ़शंकर- कृषि कार्यालय गढ़शंकर में, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा किसानों को खेतों में पराली में आग न लगाने के लिए प्रेरित किया गया और पराली प्रबंधन के लिए मशीनें वितरित की गईं। इस अवसर पर कृषि अधिकारी गढ़शंकर, चरणजीत सिंह चन्नी, बलदीश सिंह चेयरमैन मार्केट कमेटी गढ़शंकर उपस्थित थे।