गढ़शंकर- गढ़शंकर के विधायक व डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने महिंदवानी के सरपंच व ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार राणा के साथ महिंदवानी व भडियार जैसे गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली जलापूर्ति योजना बिल्लौं का विशेष तौर पर निरीक्षण किया।
 इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि यह योजना काफी पुरानी होने के कारण जलापूर्ति की पाइपें अक्सर लीक होती रहती थीं। जिस कारण पेयजल आपूर्ति की समस्या रहती थी। उन्होंने कहा कि 96 लाख रुपए की लागत से नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। जिससे पेयजल आपूर्ति निर्बाध रहेगी। 
श्री रौड़ी जी ने कहा कि गढ़शंकर हलके की सभी जलापूर्ति योजनाओं के लिए अतिरिक्त मोटरें उपलब्ध करवा दी गई हैं। जिससे पेयजल की निर्बाध आपूर्ति होगी। इस दौरान ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी, युवा अध्यक्ष प्रिंस चौधरी, हरजिंदर सिंह धंजल, धर्मप्रीत सिंह, सहबाज व समस्त कस्बा निवासी मौजूद थे।