फतेहाबाद, 4 फ़रवरी:- अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा पटियाला-बठिंडा जोन प्रभारी औम प्रकाश चुघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा से विचार विमर्श कर संस्थापक कमल हांडा की अनुमति व दिशा निर्देशन में दीपक अरोड़ा को पटियाला के युवा जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने नवनियुक्त पटियाला युवा जिलाध्यक्ष दीपक अरोड़ा को पटियाला-बठिंडा जोन प्रभारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक से विचार विमर्श करके कार्यकारिणी गठन करने का दायित्व सौंपा है।
नवनियुक्त पटियाला युवा जिला अध्यक्ष दीपक अरोड़ा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्षा ज्योति कमल हांडा, राष्ट्रीय महासचिव परमजीत कोचर, पटियाला-बठिंडा जोन प्रभारी ओमप्रकाश चुघ तथा पटियाला महिला जिलाध्यक्षा किरण हंस का आभार जताया है और उन सबको विश्वास दिलाया है कि जो भरोसा उन्होंने उन पर जताया है, वह उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे। उम्मीद से भी अधिक कार्य करके युवाओं को संगठन से जोडऩे और समाज को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। 
नवनियुक्त पटियाला युवा जिला अध्यक्ष पद पर दीपक अरोड़ा की नियुक्ति पर संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी का इजहार करते हुए संगठन एवं समाज हित में उचित निर्णय बताया तथा सूर्यवंशी दीपक अरोड़ा को पटियाला का युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी है।