एस ए एस नगर, 08 जनवरी, 2025: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले के निवासियों से अपील की है कि वे अन्य राज्यों या विदेशों से ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के बारे में आने वाले अपडेट के मद्देनजर घबराएं नहीं।
आज बाद दोपहर अपने कार्यालय में ए डी सी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, सहायक आयुक्त (ज) डॉ. अंकिता कंसल, सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरमन बराड़ के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने कहा कि फ्लू के मामलों की निगरानी नियमित रूप से चल रही है और अभी तक एच पी एम वी वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले में डॉ. बी.आर. अंबेडकर कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली में जांच की सुविधा है।
उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जिले में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी या गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (एस ए आर आई) के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि सामने नहीं आई है।
खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ जैसे सबसे आम लक्षणों और ब्रोंकाइटिस और निमोनिया जैसे गंभीर मामलों में निवासियों को सावधान रहने का सन्देश देते हुए, उपायुक्त ने कहा कि सामान्य फ्लू के मामले में, हमें हाथ मिलाने से बचना चाहिए और मास्क के साथ चेहरा ढकने के अलावा उचित तरीके से हाथ धोना चाहिए।
सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह कोई नया वायरस या आसन्न महामारी नहीं है, लेकिन एक निवारक उपाय के रूप में, हमें कोविड-19 सावधानियों का पालन करना चाहिए।
You May Also Like
Special Conversation with Dr. Ajay Hardia on the Role of Electro Homeopathy in Cancer Treatment
BDC to Organise Free Blood Group and Hb Testing Camp on National Blood Donation Day
Students Trained in Proper Use of Fire Safety Equipment, Cylinders, Gases, Electricity and Petroleum Products