हरोली/ऊना, 6 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- संत ढांगु वाले गुज्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज छात्र केंद्रीय परिषद् (CSCA) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमिक्षा गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई।

समारोह में नैंसी (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने अध्यक्ष, प्रीति (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने उपाध्यक्ष, खुशबू (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने सचिव तथा सिमरन देवी (बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) ने संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इनके अतिरिक्त 24 अन्य छात्रों ने भी CSCA सदस्य के रूप में शपथ ली।

कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. गुरजीत कौर ने किया। प्राचार्या डॉ. सुमिक्षा गुप्ता ने नवनिर्वाचित CSCA पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. रितु जसवाल, डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. गुरमेल सिंह, डॉ. बुट्टा राम, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. शिवेंद्र श्रीवास्तव सहित गैर शिक्षक कर्मचारी पवन कुमार, ब्रिंदर मोहन एवं अशोक कुमार उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।