ऊना, 19 मई- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना द्वारा आयोजित 38 दिवसीय कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में ऊना जिले के 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी को सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस दौरान संस्थान की संकाय सदस्य रजनी एवं कार्यालय सहायक हीना डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। रजनी ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार की दिशा में पहल करने के लिए प्रेरित किया और जानकारी दी कि वे ऋण सुविधा के लिए पात्र हैं, जिससे वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा शीघ्र ही सिलाई तथा जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इन प्रशिक्षणों के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp