करनाल, 20 फरवरी: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। इन शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि आमजन को सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले चंडीगढ़ से आवास विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समाधान तत्परता से किया जाए। शिकायतों को बार-बार री-ओपन न होने दे। बल्कि उनका समाधान करके शिकायतकर्ता को संतुष्ट करे। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए।
गुणवत्तापूर्ण एटीआर का परफोर्मा भरकर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले। इस अवसर पर सीटीएम मोनिका, डीएसपी राजीव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निपटारा अमित कुमार
