एस.ए.एस. नगर, 13 जून- मोहाली नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने आज मोहाली के फेज-2 के वार्ड नंबर 4 के क्षेत्र में सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम शुरू करवाया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद और पूर्व नगर परिषद मोहाली अध्यक्ष रजिंदर सिंह राणा विशेष रूप से मौजूद थे।
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने बताया कि वार्ड की सड़कों पर प्रीमिक्स डालने पर 93 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि प्रीमिक्स डालने से सड़कें ऊंची न हों, इसलिए पुराने प्रीमिक्स को स्कैरिफाई करके नए सिरे से प्रीमिक्स डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन को देखते हुए सड़कों और गलियों की सफाई भी शुरू कर दी गई है और अन्य काम भी करवाए जा रहे हैं।
इससे पहले पार्षद रजिंदर सिंह राणा ने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूरे शहर का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के निवासी जो भी समस्या उठाते हैं, उसका तत्काल समाधान किया जाता है।
इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा नवी संधू, परमजीत सिंह चौहान, जगरूप सिंह भंगू, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह काहलो, मंजीत सिंह सिद्धू, टिक्कू भारत भूषण, राकेश कुमार, संजय कुमार, विनोद ममिक, नरिंदर सोफत, बी.सी. गुप्ता, एस.एस. बारी, निरपी, दविंदर सिंह, हरजीत सिंह, डेवी, इंदरजीत सिंह वालिया, अमरजीत सिंह, मोहित अग्रवाल, हरमिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मानसून के आगमन को देखते हुए सड़कों और गलियों की सफाई शुरू - अमरजीत सिंह जीती सिद्धू
