ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश):- अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोसीराम सिराम ने दावा किया है कि चीनी सैनिक अपर सुबनसिरी जिले में भारतीय सीमा के अंदर 40–50 किलोमीटर तक घुस आए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर कई स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने हैं, जिसके कारण सैन्य गश्त और स्थानीय निवासियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए सिराम ने दावा किया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़पें हुईं और डंडों का इस्तेमाल किया गया।
इस बीच, भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी कब्जे का दावा करने वाले एक वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया है। सेना ने बताया कि यह वीडियो अक्टूबर 2023 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के फुटेज के साथ छेड़छाड़ करके बनाया गया था।
