हांसी:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आगामी हांसी विकास रैली को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने कहा कि यह रैली अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।
तनुज खुराना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और हांसी क्षेत्र में विधायक विनोद भयाना के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के चलते जनता में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि रैली में हांसी ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग भाग लेंगे।
 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमेशा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। इसी का परिणाम है कि जनता का विश्वास और समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
तनुज खुराना ने आगे कहा कि यह विकास रैली प्रदेश में भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों का उत्सव होगी। रैली के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।