बलटाना:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी—में दर्ज की गई ऐतिहासिक जीत और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अंतर्गत भारत में विकास कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की खुशी में आज बलटाना के वार्ड नंबर-31 में भव्य विजय उत्सव मनाया गया।
श्री परवीन मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से ढोल-नगाड़े बजाकर और लड्डू बाँटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जश्न के बीच यह विश्वास भी जताया गया कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है, क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल और जोश अपने चरम पर है।
इस विजय उत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से प्रवीन मित्तल, विशाल सिच्यू, रेनू गोयल, मीना सचदेवा, गीता शर्मा, संजय, राजेश एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।