हिसार:– हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा तथा विधायक विनोद भयाना ने रविवार को सैनीपुरा गांव के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंत्रों उच्चारण के बीच विधिवत रूप से देवी- देवताओं की मूर्तियों की स्थापना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में बुलाने के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद किया और कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं कि परमपिता परमात्मा ने इस पवित्र कार्य के लिए मुझे चुना। इसके लिए उन्होंने परमात्मा को कोटि-कोटि नमन किया। कैबिनेट मंत्री, विधायक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने इस दौरान भंडारे में ग्रामीणों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।
*सैनी पुरा गांव में बनेगी लाइब्रेरी:*
ग्रामीणों ने गांव के विकास को लेकर कई मांगे रखी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रस्तुत सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने गांव में एक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहे हैं। प्रदेश के अनेक गांवों में पुस्तकालय बनाए जा चुके हैं।
इसी कड़ी में सैनी पुरा गांव में भी एक लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जाएगा ताकि युवाओं को घर द्वार के आसपास ही पढ़ाई के लिए सुविधा मुहैया हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में पर्ची खर्ची के सिस्टम को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब केवल मेरिट के आधार पर नौकरियां उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह खूब पढ़े और आगे बढ़े। पढ़ाई के दम पर ऊंचे से ऊंचे मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
*बरसात से टूटी सभी सड़के फिर होगी चकाचक:*
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बरसात के कारण अनेक सड़कों को नुकसान हुआ है। इन सभी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से प्रादेशिक सड़क उत्थान योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत टूटी सभी सड़कों को ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। इस दौरान उन्होंने बाईपास रोड से सैनी पुरा गांव में प्रवीण चुचरा के मकान तक ब्लॉक की ईंटें बिछाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
*सैनीपुरा गांव के बच्चे बच्चे का हूं कर्जवान, जो जिम्मेदारी सौंपेंगे, आदेश मानकर करेंगे पूरा*:
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि सैनी पुरा गांव के लोगों ने हर परिस्थिति में मेरा भरपूर सहयोग किया है। विधानसभा चुनाव में लगभग 95% लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर मुझे आशीर्वाद देने का काम किया था। मैं इस गांव के बच्चे बच्चे का कर्जवान हूं। गांव के लोग जो भी विकास कार्य करवाने के लिए जिम्मेवारी देगे उसे आदेश मानकर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं कि परमात्मा ने इस मंदिर की नीव मेरे हाथों से रखवाई और आज मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भी आने का अवसर मिला। इसके लिए उन्होंने परमपिता परमात्मा का आभार जताया और कोटि-कोटि नमन किया।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गांव में अधिक से अधिक सुविधाएं जुटाने के लिए किसी भी विकास कार्य की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सैनीपुरा गांव भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी का पैतृक गांव है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, विधायक विनोद भयाना तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया और गांव के इतिहास की संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
*सैनी पुरा गांव में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व विधायक विनोद भयाना ने ग्रामीणों के साथ देखा व सुना मन की बात कार्यक्रम:* कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा तथा विधायक विनोद भयाना ने सैनी पुरागांव के ग्रामीणों के साथ मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के संबोधन को बड़ी उत्सुकता से सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के बाद एक नई प्रेरणा एवं ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी सामान खरीदने का आह्वान किया है। हम सभी को स्वदेशी सामान की खरीदारी करनी चाहिए। ऐसा करने से देश विकसित राष्ट्र बनने की ओर और तेजी से अग्रसर होगा।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, सुखविंदर जाखड़, मार्केट कमेटी के नवनियुक्त उप प्रधान सुरजीत गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र सैनी, दीपक शर्मा, विनोद सैनी, सुल्तान सैनी ,बक्शी ठकराल, वीर सिंह सैनी, पृथ्वी सैनी, प्रताप सैनी, महेंद्र सैनी ,पूर्व सरपंच राजन ,दिलबाग, देवराज, राधेश्याम, दिलबाग फौजी, ईश्वर सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
