नाभा- पंजाब के पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। पंचायत मंत्री पटियाला जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जस्सी सोहियावाला के घर नाभा में पंचायत मंत्री द्वारा आयोजित समारोह में हिस्सा लेने नाभा पहुंचे थे।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायत मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंद ने दावा किया कि तकनीकी कारणों से ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव टल गए हैं, जिन्हें अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही पंजाब में दोनों चुनाव करवाए जाएंगे।
कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा डोप टेस्ट पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोप टेस्ट की राजनीति कर रहे हैं। जब भी डोप टेस्ट होता है तो पंचायत मंत्री सबसे पहले डोप टेस्ट करवाते हैं। गुजरात अहमदाबाद हवाई दुर्घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
एयरलाइंस और केंद्र सरकार को इस दुर्घटना से सीख लेते हुए देश की सभी एयरलाइंस और विमानों की तकनीकी जांच करानी चाहिए, जिसमें पुराने हो चुके विमानों को पूरी तरह से हटा दिया जाना चाहिए ताकि ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।
You May Also Like
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे सांसद दीपेंद्र हुड्डा, उठाए किसानों और युवाओं के मुद्दे
Impact of Bhagwant Singh Mann Government’s Work Visible; Entire Punjab Is Truly Becoming a ‘Hassda Punjab’: Kulwant Singh
Haryana Chief Minister Shri Nayab Singh Saini Thanks Prime Minister Shri Narendra Modi for Historic Increase in Minimum Support Prices of Rabi Crops