चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव श्री हरदेव सिंह उभ्भा ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा राज्य की सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में हर वर्ग के लोगों के समर्थन से एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है। कांग्रेस और आप सरकारों की विफल नीतियों से तंग आ चुके लोग अब उम्मीद भरी निगाहों से भाजपा की ओर देखना शुरू कर चुके हैं।
हरदेव सिंह उभ्भा ने बताया कि भाजपा गांवों से लेकर शहरों तक मजबूत ढांचा खड़ा कर रही है, और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की लगन और निष्ठा से पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
उभ्भा ने अंत में कहा कि पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा वह बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
