रतिया, 23 अप्रैल:- रतिया अग्रवाल सभा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद बांसल ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ फतेहाबाद स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष परवीन जोड़ा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, डबवाली भाजपा अध्यक्ष रेनु शर्मा तथा रतिया मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष परवीन जोड़ा ने प्रमोद बांसल को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल किया। उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि प्रमोद बांसल एक सुलझे हुए, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित समाजसेवी हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि रतिया क्षेत्र में भाजपा का जनाधार भी और अधिक सुदृढ़ होगा।
भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी निरंतर ऐसे लोगों को साथ जोड़ रही है जो समाज सेवा के माध्यम से जनता के बीच मजबूत पहचान रखते हैं। प्रमोद बांसल का अनुभव और जनसंपर्क निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर प्रमोद बांसल ने भाजपा में शामिल होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के हित में कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
ज्ञात रहे कि प्रमोद बांसल रतिया क्षेत्र में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं
भाजपा को मिला मजबूत आधार वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद बांसल ने थामा कमल
