चंडीगढ़/बलाचौर- हलका बलाचौर से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और गुज्जर समाज के प्रमुख प्रतिनिधि नेता अमित कुमार सेठी आज शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए। गुज्जर बिरादरी से मिली ताकत ने शिरोमणी अकाली दल को जिला नवांशहर में बड़ी ताकत दी है। शिरोमणी अकाली दल के प्रधान जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में अमित कुमार सेठी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ शिरोमणी अकाली दल में शामिलियत की।
हलका बलाचौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आज पंजाब को हर ओर से लूटा जा रहा है। पंजाब में कानून व्यवस्था का जनाज़ा निकल चुका है। हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति ने साबित कर दिया है कि पंजाब सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग चुकी है। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब आज अपनी मातृ पार्टी शिरोमणी अकाली दल को मजबूत देखना चाहता है और उनसे ही उम्मीद करता है कि वे उनके हितों की रक्षा कर सकते हैं। 
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब की संगत ने लाखों सदस्यता भर्ती के रूप में अकाली दल की दशा और दिशा तय की है और उस पर दृढ़ता से पहरा दिया जाएगा। पंथक मुद्दों और पंजाबियों की आवाज़ को सही रूप में उठाया जाएगा। इससे पहले उन्होंने पार्टी के स्टेट डेलीगेट सरदार अवतार सिंह की माता की अंतिम अरदास में भी हाज़िरी लगाई।
आम आदमी पार्टी की नीतियों से दुखी होकर अपने साथियों सहित शामिल हुए अमित कुमार सेठी ने कहा कि आज पंजाब को सिर्फ और सिर्फ शिरोमणी अकाली दल से ही उम्मीद है। उन्होंने प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि पार्टी के नीतिगत कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए तनदेही से काम करेंगे।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अपने संबोधन में पंजाबवासियों से अपील की कि वे पंथ के झंडे तले एकजुट हों।
जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि भर्ती समिति की अगुवाई में पंथ और पंजाब ने बड़ी राजनीतिक ताकत को एकत्र किया है। लगभग पंद्रह लाख की हुई भर्ती ने अकाली दल को पुनर्जीवित किया है। आज पंजाब का हर निवासी अकाली दल को राजनीतिक रूप से अग्रणी और नेतृत्वकर्ता के रूप में देखना चाहता है।
जत्थेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां ने कहा कि आज पंजाब की दयनीय स्थिति के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार हैं। पंजाब सरकार अपने किए वादों से मुकर चुकी है। जब पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है तब राज्य सरकार केवल बयानबाज़ी के जरिए समय काटने की कोशिश कर रही है।
इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर महिंदर सिंह हुसैनपुर ने भी संबोधन किया। सरदार रणबीर सिंह पूनियां की कोशिशों से आज हलका बलाचौर में शिरोमणी अकाली दल को बड़ी ताकत मिली। 
इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह दुबाली, सरदार गुरचरण सिंह उल्लदानी, एडवोकेट ललित, सरदार निर्मल मन्नेवाल, सरदार हरमरिंदर सिंह रिंकू चांदपुरी, सरदार सोहन सिंह रौड़ी, सरदार भूपिंदर सिंह सिम्बल माजरा, जत्थेदार रेशम सिंह, सरदार जगदीश सिंह सहूंगड़ा, बिल्ला सहूंगड़ा, राजीव चांदपुर रुड़की, दर्शन लाल और सरदार तरलोचन सिंह पनियाली मौजूद रहे।