हरियाणा/हिसार:- भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला द्वारा 13 जनवरी 2026 को टोहाना रोड स्थित विशाल योग आश्रम में लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्यों ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के माध्यम से लोहड़ी का आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी और पूर्व अध्यक्ष वीरभान मिढ़ा द्वारा पावन अग्नि प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर शाखा सचिव आशा चुग ने उपस्थित सदस्यों को मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं तथा बीते वर्ष में शाखा द्वारा किए गए सामाजिक व सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
मकर संक्रांति एवं लोहड़ी उत्सव के दौरान कपल गेम्स, बच्चों के खेल, डांस और भांगड़ा जैसी विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका मातृशक्ति, बच्चों एवं पुरुष सदस्यों ने भरपूर आनंद उठाया। सभी खेलों का संचालन सुनीता पठनेजा द्वारा किया गया, जिससे वातावरण और भी उत्साहपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया तथा उसके पश्चात जलपान की व्यवस्था की गई। सभी ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र सोनी, वीरभान मिढ़ा, आशा चुग, सूबे सिंह शेखावत, राजेंद्र मौर्य, अलका सरदाना, सुनीता मनचंदा, सुदर्शन खुराना, लीला कृष्ण, राजेश सलूजा, देवराज असीजा, मंजू सोनी, मदन लाल सोनी, मंजू सरदाना, सुनीता पठनेजा, हर्षा पठनेजा, ओमप्रकाश मनचंदा, सोनू चोपड़ा, ज्योति मिगलानी, सोनिया चोपड़ा, नीलम सलूजा, गरिमा, राजवीर वर्मा, अशोक कथूरिया, श्याम चुग, राज मिढ़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा बरवाला के सदस्यों ने विशाल योग आश्रम में हर्षौल्लास से मनाया लोहड़ी पर्व
