त्रिपड़ी, पटियाला (मनप्रीत सिंह):- बसंत ऋतु यूथ क्लब, त्रिपड़ी, पटियाला की ओर से दुखनिवारण साहिब, पटियाला में गुरु तेग बहादुर आंखों के अस्पताल के सामने मासिक आंखों की जांच एवं ऑपरेशन कैंप लगाया गया। इसकी अध्यक्षता क्लब के चेयरमैन यशपाल बेदी ने की।
क्लब के प्रधान इंजी. आकर्ष शर्मा ने बताया कि डॉ. आशा प्रीतपाल कौर की नेत्र सर्जन टीम द्वारा जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा पांच जरूरतमंद मरीजों के आंखों के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन किए गए।
डॉ. आशा प्रीतपाल कौर ने कहा कि बसंत ऋतु यूथ क्लब, त्रिपड़ी, पिछले 33 वर्षों से जरूरतमंद मरीजों के आंखों के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन करवाता आ रहा है, जो परोपकार और निस्वार्थ सेवा की एक उत्कृष्ट मिसाल है।
क्लब के चेयरमैन राजेश शर्मा रामटटवाली ने बताया कि बसंत ऋतु क्लब की ओर से हर महीने लगाए जाने वाले मुफ्त आंखों के ऑपरेशन कैंप का लाभ उठाने के लिए पंजाब के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी लोग आते हैं। अन्य राज्यों से आने वाले जरूरतमंद मरीजों को क्लब की ओर से आने-जाने का किराया भी दिया जाता है। इसके अलावा दवाइयां और चश्मे भी मुफ्त उपलब्ध करवाए जाते हैं। क्लब अब तक लगभग 1,500 जरूरतमंद मरीजों के आंखों के लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन करवा चुका है।
इस कार्यक्रम में संतोष कुमार लालवानी, दीपक कुमार, धर्मिंदर कुमार, मेहरवान सिंह मागो, रमाकांत दुबे, हरजीत सिंह आदि ने भाग लिया।
