हरोली/ऊना, 7 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी ने गांव मल्कपुर बेट, जिला लुधियाना निवासी सरदार दलजीत सिंह उर्फ बिट्टू मल्कपुर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बाबा केवल सिंह जी स्वयं उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की।
बताया गया कि बिट्टू मल्कपुर लंबे समय से तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब से जुड़े हुए थे और उन्होंने मालवा क्षेत्र की संगतों को भी तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। उनके निधन से जहां परिवार और रिश्तेदारों को गहरा आघात पहुंचा है, वहीं तप स्थान की प्रबंधक कमेटी को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर बाबा केवल सिंह जी ने उनके परिवार के सदस्यों—पत्नी राजविंदर कौर, इंदरजीत सिंह, राम किशन, गुरप्रीत सिंह, गुलवंत सिंह, लखविंदर सिंह घमणेवाल, मेवा सिंह सलेमपुर, मास्टर जतिंदर सिंह, राम दयाल, मेजर सिंह, करमजीत सिंह प्रतापपुरा और चरण सिंह सहित अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।