हरोली/ऊना, 19 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक फायर सेफ्टी सप्ताह मनाया जा रहा है। यह अभियान शिमला स्थित मुख्यालय के निर्देशानुसार पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आम जनता को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है।
रविवार, 19 अप्रैल 2026 को इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुलैहड़ में लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों को पंपलेट वितरित कर फायर सेफ्टी के महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया गया।
इसके अलावा, स्थानीय पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को विशेष रूप से आग से बचाव, सतर्कता और आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी सुनील दत्त, रविंद्र, विजय, अमन (चालक) और धर्मपाल उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में सतर्कता बरतें।
