ऊना, 26 जुलाई- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आगनवाड़ी केंद्र टब्बा-2 वृत्त रक्कड़ में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंदर कुमार ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रहा है इसलिए कभी भी अपने बैंक के खाते से संबंधित जानकारी को किसी से भी शेयर न करें और साथ ही अपने विभाग की योजनाओं बारे जागरूक किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के तहत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक मातृत्व लाभ योजना है जिसके तहत महिलाओं को मातृ और बाल स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकता को पूरा करने के लिए को आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना में पहले जीवित बच्चे के लिए माताओं को 5,000 रू. की मदद प्रदान की जाती है तथा दूसरे बच्चे के (केवल बेटी) के जन्म उपरांत 6000 रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
शिविर में मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति को सामर्थ्य व् संबल दो भागों में बांटा गया है। सामर्थ्य में महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, शक्ति सदन, कामकाजी महिला छात्रावास शामिल है। इसके अलावा संबल में वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, नारी अदालत, महिला हेल्पलाइन सम्मिलित है। इस शिविर में “ एक बूटा माँ के नाम “ के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया ताकि लोगों को वातावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक आशा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जीवन लता, विजय कुमारी, पूनम रानी, आशा देवी, रंजू, कंचन, रामकली, सुमन लता, आंगनबाड़ी सहायिका परवीन कुमारी, सरोज रानी व लाभार्थी उपस्थित रहे।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp