चंडीगढ़:- महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा का सशक्त संदेश देते हुए अथर्व यूनिवर्सिटी, मुंबई ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया।
अथर्व यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं कुलपति सुनील राणे ने मुंबई पुलिस बल की कर्तव्यनिष्ठ 10 महिला पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया। डिजिटल युग में उनकी कार्यक्षमता को और सशक्त बनाने तथा तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से यह सराहनीय पहल की गई। अथर्व यूनिवर्सिटी के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज में अपने उल्लेखनीय कार्यों के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील राणे ने कहा, “देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर हम महिला पुलिस कर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हैं। आधुनिक तकनीक के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना एक सुरक्षित, सक्षम और प्रगतिशील भारत की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।”
अथर्व यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं कुलपति सुनील राणे ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया
