करनाल, 7 दिसंबर: विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण समेत कई राजनीतिक हस्तियां काछवा के मैहता फार्म में आढ़ती एसोसिएशन के उप-प्रधान सुल्तान सोहलो के पुत्र रजनीश चौधरी व डी.एस.पी. महावीर की बेटी अंजली चौहान के पारंपरिक विवाह समारोह में बधाई देने के लिए पहुंचे। 
समारोह में प्रदेशभर की कई प्रतिष्ठित राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भी भारी उपस्थिति रही। 
विवाह समारोह में विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणदीप चौधरी,  शिवनाथ कपूर, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य ललित बुटाना, पूर्व सीपीएस सुल्तान जड़ौला, वरिष्ठ नेता बलकार पुंडरी, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी,  राजेंद्र बल्ला, नगरपालिका चेयरमैन विरेंद्र बंसल, राजीव गोंदर, अनाज मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल सहित अनेक गणमान्यजन शामिल हुए।
 अतिथियों ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पारिवारिक मिलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें आमजन और विशेष अतिथि समान रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि सुल्तान सोहलो ने वर्षों से समाजसेवा, लोकहित और आपातकालीन सहायता के कार्यों में निरंतर भागीदारी निभाई है। उनके परिवार का यह पारिवारिक मिलन समाज में एक सकारात्मक संदेश के रूप में लिया गया। नवदम्पत्ति रजनीश व अंजली को भविष्य के लिए सभी ने मंगलकामनाएँ दीं और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।