बठिंडा, 4 जून: भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा देश में होनहार बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया जाना है। इस सम्मान के लिए 6 से 18 वर्ष के बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री राजेश धीमान ने बताया कि यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाना है, जिन्होंने बहादुरी के साथ दूसरों के लिए काम किए हैं, छोटे बच्चों के लिए रोल मॉडल हैं या जिन्होंने खेल के क्षेत्रों में, समाज सेवा, विज्ञान और तकनीक, पर्यावरण तथा कला में प्रभाव डाला है। इस पुरस्कार के लिए कोई भी बच्चा, जो भारत का नागरिक है और 6 से 18 वर्ष की आयु का है, वह इस पुरस्कार के लिए पात्र है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, बठिंडा श्री पंकज कुमार ने जानकारी दी कि इस तरह के बच्चों को नामित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल http://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2026 तक आवेदन किया जाए और इसकी सूचना जिला बाल सुरक्षा इकाई, बठिंडा (मिनी सचिवालय, दूसरी मंजिल, कमरा नंबर-313 एम), फोन नंबर: 0164-2214480 को दी जाए। ताकि इसकी सूचना निदेशालय, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब, चंडीगढ़ को भेजी जा सके।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक किया जा सकता है आवेदन उपायुक्त
