ऊना, 30 सितम्बर - जिला ऊना के समस्त पशु चिकित्सालयों में पालतू और आवारा श्वानों का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। उप निदेशक पशु पालन डॉ विनय शर्मा ने बताया कि यह टीकाकरण 8 अक्तूबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व रेबीज दिवस की थीम ब्रेकिंग रेबीज बाउंड्रीज यानी रेबीज की सीमाओं को तोड़ना रखी गई है। डॉ विनय ने बताया कि पशुपालन विभाग गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर समाज को रेबीज के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने पशु पालन विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आवाहन किया कि रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी बारे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें ताकि रेबीज से होने वाली बीमारी को खत्म किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि अपने घर में पालतू श्वानों का एंटी रेबीज़ टीकाकरण अवश्य करवाए। क्योंकि यह पूरी तरह से मानवरक्षित है।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp