ऊना, 20 अगस्त:- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्रनिहोत्री ने गुरुवार को आयोग कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कुलदीप कुमार ने अखिल अग्रनिहोत्री को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल भी उपस्थित रहे।