हिसार:– अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा 5143 वर्ष की गौरवशाली परंपरा में दूसरी बार “अग्र समाज स्थापना दिवस” का भव्य आयोजन 17 मई 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे सर्कस ग्राउंड, सेक्टर-17, चंडीगढ़ में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर अग्र समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के हरियाणा प्रदेश महामंत्री विपिन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श “एक ईंट, एक रुपया” के प्रेरणादायक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।
जिस दिन महाराजा अग्रसेन ने क्षत्रिय वर्ण छोड़कर वैश्य वर्ण अपनाया था यह वह दिन है,देशभर से अग्र बंधु अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूज्य पं. विजयशंकर मेहता उज्जैन अपने विचार रखेंगे, जबकि स्वामी संपूर्णानंद महाराज की पावन उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा माननीय क्षेत्रीय संघचालक पवन जिंदल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि अग्र समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सेवा और सामाजिक समरसता में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों से प्रेरित करने का कार्य करेगा। विपिन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को समानता, सहयोग, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया था।
आज आवश्यकता है कि समाज उनके आदर्शों को अपनाकर संगठित होकर आगे बढ़े। यह आयोजन सामाजिक एकता और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने अग्र समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई को चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा विपिन गोयल
