जनपद में हुई बूंदाबांदी के बाद नोटों की बारिश देखने को मिली है। ऊना-नंगल नेशनल हाइवे पर गिरे 200 व 500-500 के नोट को लेकर स्कूली बच्चों व राहगीरों में भगदड़ मच गई। सडक़ के बीचो-बीच नोट उठाने को लेकर नेशनल हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों को ब्रेक लगानी पड़ी। कई वाहन चालक भी गाड़ी रोककर नोट उठाते देखे गए। हुआ यूं कि शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश के बाद ऊना-नंगल नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो व्यक्ति जा रहे थे। जिसने पास एक बैग में हजारों रुपये का कैश रखा हुआ था। पीरनिगाह मोड़ से कुछ दूरी पीछे बैग से अचानक नोट निकलकर बाहर गिरने लगे। इसी दौरान स्कूली बच्चे छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। सडक़ पर गिरे 200 व 500-500 के नोट देखकर बच्चे हैरान हो गए और सडक़ पर पड़े नोट उठाने लगे। बच्चों को सडक़ पर से नोट उठाते देख स्थानीय राहगीर भी नोट उठाने की होड़ में लग गए। इसी बीच मार्ग से गुजर रहे दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों की भी ब्रेक लग गई और उनके हाथ जो आया, लेकर वाहन पर सवार होकर आगे निकल लिए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्तियों को पीरनिगाह मोड़ मुड़ने के बाद कुछ दूर तक जाने के बाद नोटों के गिरने का पता चला। जब तक वापिस रोड़ पर पहुंचे, तो सारे नोट गायब थे। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ने बताया कि मामले को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत मिलती है, तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
You May Also Like
लाल किले पर 10 अक्टूबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती- विपिन गोयल
पुलिस प्रशासन और संघर्ष समिति में बनी सहमति, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक नहीं चलेंगे टिप्पर
Dairy Development Department Organises Milk Producers Awareness Camp