गढ़शंकर- आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की सदस्य एवं प्रख्यात समाज सेविका मैडम सीमा रानी मोइला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 12 जनवरी 2025 को हमारे गांव मोइला वाहिदपुर में धीयां दी लोहड़ी का आयोजन किया जा रहा है।
जो एक स्वागत योग्य कदम है. जिससे समाज में बेटे-बेटियों के प्रति होने वाले भेदभाव को खत्म किया जा सके। बेटियों को भी उचित मान-सम्मान मिलेगा। इस संस्था से मार्गदर्शन लेकर सभी को अपनी बेटियों की लोहड़ी पानी चाहिए। इस आयोजन में हमारा गांव सोसायटी को पूरा सहयोग देगा।