करनाल, 02 जून:- जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध शराब तस्करों एवं अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुनक पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई मुख्य सिपाही रविंद सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव ऐचला निवासी आरोपी सोहन सिंह पुत्र हरि सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पांच बोतल अवैध देसी कच्ची शराब तथा 170 लीटर लाहण बरामद किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना मुनक में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध शराब तस्करों एवं नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।
अवैध शराब बनाने के मामले में आरोपी काबू पांच बोतल अवैध देशी कच्ची शराब व 170 लीटर लाहण बरामद
