गढ़शंकर- आज अड्डा हैबोवाल में भाजपा बीत मंडल के पदाधिकारियों ने अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए पत्रकारों से कहा कि तैयार मकान बनाने की "प्रधानमंत्री आवास योजना" केंद्र सरकार की योजना है, पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के नेता इसे पंजाब सरकार की योजना बताकर लोगों से झूठी वाहवाही बटोर रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
भाजपा बीत मंडल अध्यक्ष विजय कुमार बिल्ला और पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप रंगीला ने कहा कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी की चालों को जान चुकी है, वह इन चालों में नहीं फंसेगी और दिल्ली की जनता की तरह आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें समय रहते सबक सिखाएगी।
मंडल अध्यक्ष विजय कुमार बिल्ला कंबाला ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा बीत मंडल गांव-गांव कैंप लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवाएगा और लोगों को पंजाब सरकार के नेताओं की चालाकी से अवगत करवाएगा। इस अवसर पर विजय कुमार बिल्ला, प्रदीप रंगीला सहित आलोक राणा, विनोद हरवान, शक्ति सिंह मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी किसी और की हेडलाइन लगाकर खुद को सुहागन समझती है - भाजपा बीत मंडल
