रतिया 20 नवंबर:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलवास में  रतिया के प्रथम शहीद देवेन्द्र सिंह श्रद्धांजलि समारोह  का  आयोजन प्रवक्ता मनजीत कौर रंधावा  की अध्यक्षता किया गया ।
 इस अवसर पर श्री देवेंद्र सिंह जी की तस्वीर पर विद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी । समारोह में श्री देवेंद्र सिंह जी की जीवनी से संबंधित समान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शहीद देविंदर सिंह की जीवनी दसवीं कक्षा की छात्रा कोमल ने  प्रस्तुत की। अंग्रेजी प्रवक्ता अवतार शर्मा ने अपने में संबोधन में कहा की शहीद दविंदर सिंह यादगारी ट्रस्ट द्वारा पिछले लंबे अरसे से लोगों और विद्यार्थियों में शहीद देवेंद्र सिंह  की मानवतावादी व देश पर कुर्बान होने की समर्पित भावना को चेतन स्वरूप चेतना रेलियों के माध्यम से जागरूक किया जाता रहा है। 
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा के हमें शहीदों की कुर्बानियों को भूलना नहीं चाहिए और अच्छे जिम्मेदार नागरिक बन कर अपना कर्तव्य सच्ची निष्ठा से निभाना चाहिए और यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।  
इस मौके पर  श्रद्धांजलि देने वाले स्टाफ सदस्यों में सुनील कुमार, पिंकू सचदेव, राज कुमार, अमित कुमार, रामधारी सिंह, रवि मेहता, संगीता रानी, अनिता रानी, सरला देवी, अजंता देवी सहित स्टाफ उपस्थित रहे।