करनाल, 26 सितंबर:  यह वर्ष भारत में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है जोकि 17 सितम्बर 2025 से लेकर 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। 
इसी श्रृंखला में  स्वच्छता पखवाड़ा अभियान करनाल सहकारी चीनी मिल में बड़े जोर-शोर से मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के तहत गत दिवस प्रबंध निदेशक अदिति के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी जिसके तहत त्रिवेणी पौधारोपण की प्रक्रिया शुरू की गयी।
इसके उपरांत तदोपरांत मिल के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा स्वत: श्रमं दान की अनुपालना करते हुए मिल में झाडू लगा कर सफाई की गयी तथा टैंकरों द्वारा जल छिडक़ाव किया गया। मिल में कार्यरत महिला कर्मचारियों द्वारा प्रशासनिक भवन को रंगोली बनाकर सजाया गया।
प्रबंध निदेशक आदिति ने मिल के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से मिल प्रांगण को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया गया और यह भी अवगत करवाया गया कि आगामी दिनों में मिल में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।