फतेहाबाद, 7 दिसम्बर:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनगांव में कानूनी साक्षरता अभियान के महत्व एवं जागरूकता  विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमें मुख्य रूप से  ट्रेनिंग जज साहिबान -सुश्री जैस्मिन बावा (Judicial Officer Trainee) और सुश्री तन्वी गर्ग (Judicial Officer Trainee) - की  गरिमामयी  उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य मांगे राम सहारण ने की। पैनल एडवोकेट  कमलेश वशिष्ठ (Legal Literacy services, Fatehabad) विशेष रूप में शामिल हुए। 
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र कुमार गर्ग द्वारा अतिथियों के हार्दिक स्वागत के साथ हुई। उन्होंने कहा कि कानूनी साक्षरता को विद्यार्थियों के जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण आधार है, जो उन्हें प्रणाली को समझने की क्षमता प्रदान करती है। 
विद्यालय की लीगल लिटरेसी इंचार्ज एवं राजनीति विज्ञान प्राध्यापिक विजय कुमारी ने पूरे कार्यक्रम का प्रभावी समन्वय किया है। वे विद्यालय में लीगल लिटरेसी से सम्बंधित सभी गतिविधियों लीगल लिटरेसी सर्विसेज, संचालन विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी देने जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 
इस मौके पर विद्यालय के अग्रेंजी प्रवक्ता व सचिव विनीत कुमार ने कार्यक्रम  का सुसस्कृत आकर्षक और प्रभावशाली मंच संचालन किया, जिससे कार्यक्रम अनुशासित, रोचक और अधिक ज्ञानवर्धक बन पाया। मुख्य वक्ता न्यायधीश महोदया और एडवोकेट महोदय ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा  कि न्याय सभी के लिए उपलब्ध है, चाहे उनकी आर्थिक पृष्ठभूमि कैसी भी हो। 
उन्होंने सरल एवं स्पष्ट भाषा में नि: शुल्क कानूनी सहायता से जुड़ी योजनाओं और प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को POCSO Act (पॉक्सो एक्ट) से संबंधित अत्यंत आवश्यक जानकारी दी गई। जिससे वे अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों और जागरूकता के महत्व को बेहतर समझ सकें। इसके साथ ही बढ़‌ते साइबर अपराधों, उनके प्रकार और उनसे  बचाव  कैसे करें की प्रभावी उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। 
सबसे प्रेरक हिस्सा रहा विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण प्रश्न -उत्तर के रूप में विद्यार्थियों ने न्यायधीश महोदया  से पूछा कि कानून की पढ़ाई और मिहनत के प्रश्ननो का  उत्तर धैर्य, अनुभव और प्रेरणादायक उदाहरणों के साथ दिया। इसके उपरांत कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सकंल्प समय लिया कि वे आज ली गई शिक्षा के अनुसार पढ़ेगे तथा चुनौतियाँ  का मुकाबला करेंगे। 
मुख्य वक्ता ने कानू‌नी ज्ञान को अपने परिवार, समाज और मित्रों के साथ साँझा करने के लिए कहा। ताकि कानूनी जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचे। इसके उपरांत विद्यालय के प्राचार्य मांगे राम सहारण ने माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए समय और प्रेरक मार्गदर्शन व बहु‌मूल्य समय देने के लिए  धन्यवाद करते हुए  भविष्य में भी ऐसे ही शिक्षाप्रद एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। 
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरक और उनके व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य - निर्माण में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। इस मौके पर विद्यालय का स्टॉफ व विधार्थी उपस्थित थे।