करनाल, 24 अक्तूबर:- एडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को जिले में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया जाएगा।  रन फॉर यूनिटी एन डी आर आई गेट से शुरू होकर कर्ण स्टेडियम में संपन्न होगी। 
जिसमें कॉलेज व स्कूली बच्चों सहित शहर भर से समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी वर्गों के करीब तीन हजार लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं।
एसडीएम एवं नोडल अधिकारी अनुभव मेहता शुक्रवार को अपने कार्यालय में रन फॉर यूनिटी की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए की कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा टीम एंबुलेंस सहित व आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। 
उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान पूरे रूट पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग व रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव को निर्देश दिए की आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
एसडीएम ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि रन फॉर यूनिटी के मार्ग पर पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 
उन्होंने  शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों को विद्यार्थियों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया ताकि कार्यक्रम में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बने। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की जिला खेल अधिकारी आयोजन के मंच सहित तमाम तैयारियां पूरी करें।
इस अवसर पर डीएसपी राजीव, डीडीपीओ कंचन लता, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी सहित विभिन्न विभागों की अधिकारी मौजूद रहे।