हरोली/ऊना, 5 मार्च (राजवीर चोपड़ा):- प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री महाविद्यालय हरोली में बुधवार को रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में “नशा जागरूकता एवं HIV/AIDS” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की संयोजक कल्पना शर्मा तथा क्लब सदस्यों ज्योति शर्मा और पवन कुमार द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 9 समूहों के 36 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभाव और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता को दर्शाती आकर्षक रंगोलियां बनाई।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री आर.एस. डडवाल, कैप्टन सोनिका सैनी और डॉ. शकुंतला देवी राणा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विद्यार्थियों की रचनात्मकता व जागरूकता के संदेश की सराहना की।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समूह–5 की छात्राओं हर्षाली, पायल, अदिति और कीर्ति राणा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान समूह–2 की अंजलि, जसप्रीत, मेहक, श्रेया तथा समूह–9 की तनुशिखा, अंजू, काजल और प्रीत कौर ने संयुक्त रूप से हासिल किया।
वहीं तृतीय स्थान दीक्षा, कविता, सेजल, रिचा तथा तान्या, सुनीता, वंदना और पायल के समूह को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। अन्य सभी प्रतिभागी समूहों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय प्रबंधन ने इस तरह की गतिविधियों को विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रो सिम्मी अग्निहोत्री कॉलेज हरोली में नशा जागरूकता एवं विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
