रतिया 19 नवंबर:- प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत बुधवार को किसान रेस्ट हाउस रतिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री का लाईव प्रसारण कर सम्बोधन सुना गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के तहत देशभर के किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए की सम्मान राशी का हस्तांतरण किया है। 
उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अन्नदाताओं के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पीएम सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष 6 हजार रूपये तीन किस्तों में डाले जाते है।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव राजकुमार, कृषि विभाग बीएओ संदीप बिडलान, शहरी मंडल अध्यक्ष अंकित सिंगला, मार्केट कमेटी प्रधान धर्मपाल शर्मा, वाइस प्रधान कुलवंत सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लखविंद्र सिंह, कृषि विभाग से सुभाष लोहान, सुखविंद्र सिंह गोयल, रिंकी मोंगा, जसकरण सिंह, रवि, अनूप, बगीचा सिंह, नवनीत मेहता, सतनारायण, महिंन्द्र, सरवन सिंह, हरी सिंह सहित गणमान्य नागरिक व किसान मौजूद रहे।