हांसी:- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर महा अभियान–2026 के अंतर्गत हांसी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना द्वारा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्य, संगठनात्मक संरचना, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आगामी गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह महा अभियान कार्यकर्ताओं के बौद्धिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इससे संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक में मण्डल प्रभारी जयबीर माजरा और मंडल के कार्यक्रम संयोजक, हांसी जिला कार्यालय प्रभारी मंजीत जांगड़ा, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने संगठन की मजबूती और सफल आयोजन का संकल्प लिया। इस मोके पर हांसी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोल्डी सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक ढालिया मण्डल महामंत्री रमेश नायक, महामंत्री मुकेश कटारिया, उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा, सचिव अनिल आर्य, अजय मुंजल, रतिराम सैनी, मनोनीत पार्षद रमेश मदान, अरुण आर्य जी, गौरव बंसल, विजय बंसल, किशोरी नागपाल, प्रवीण सिंगला, लोकेश भारद्वाज, अनिल सेठी, मुकेश सैनी, कृष्ण गर्ग, आदि काफ़ी संख्या मैं कार्यकर्ता मौजूद रहे।